दिल्ली एम्स में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को देखने गए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की तस्वीरें वायरल होने के बाद सिंह की बेटी दमनदीप सिंह ने बताया कि ये तस्वीरें परिवार की इच्छा के खिलाफ ली गईं। उन्होंने दप्रिंट को बताया, "मां ने फोटोग्राफर को कमरे से बाहर जाने के लिए कहा था...लेकिन उन्हें अनसुना कर दिया गया।"