हमारी कानून व्यवस्था औपनिवेशिक है, इसका भारतीयकरण करना समय की मांग है: सीजेआई
भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एन.वी. रमणा ने कहा है कि भारत में कानून व्यवस्था मूल रूप से 'औपनिवेशिक' है और शायद यह देश की आबादी की ज़रूरतों के लिए सबसे मुनासिब नहीं हो सकती। उन्होंने कहा, "अक्सर हमारी न्याय व्यवस्था आम नागरिकों के लिए कई बाधाएं खड़ी करती है...न्याय देने की व्यवस्था का भारतीयकरण करना समय की मांग है।"