हमारी कोशिश है दोषी को जल्द सज़ा मिले: जलाए जाने से लड़की की मौत पर झारखंड के सीएम
दुमका (झारखंड) में एक शख्स द्वारा पेट्रोल डालकर जलाने से एक लड़की की हुई मौत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिक्रिया दी है। सोरेन ने कहा कि दिल दहला देने वाली इस घटना के लिए ऐसे लोगों को माफ नहीं किया जाना चाहिए। बकौल सोरेन, कानून अपना काम कर रहा है और हमारी कोशिश है दोषी को जल्द-से-जल्द सज़ा मिले।