हमारी पीठ पीछे अलग ही योजना बनाई जा रही थी: यूक्रेन युद्ध को लेकर पश्चिमी देशों से पुतिन
यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों पर रूस को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "हम यह समस्या शांतिपूर्वक तरीके से सुलझाने के लिए हर संभव कदम उठा रहे थे...लेकिन हमारी पीठ पीछे एक अलग ही योजना बनाई जा रही थी।" बकौल पुतिन, यूक्रेनी सरकार पश्चिमी देशों के हितों की सुरक्षा कर रही है।