हमारी ज़मीन पर गिरी बगैर हथियार वाली भारतीय सुपरसोनिक मिसाइल: पाकिस्तान

पाकिस्तान ने दावा किया है कि बगैर हथियार वाली भारतीय सुपरसोनिक मिसाइल बुधवार शाम उसकी ज़मीन पर गिरी। पाकिस्तान ने कहा कि मिसाइल 40,000 फीट की ऊंचाई पर थी और उसने भारतीय व पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में यात्री उड़ानों और ज़मीन पर लोगों व संपत्ति को भी खतरे में डाला। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।