अमेरिका ने तिब्बत के मुद्दों के लिए भारतीय मूल की राजनयिक उज़रा ज़ेया को अपना विशेष संयोजक नियुक्त किया है। हालांकि, चीन ने इसे खारिज कर अमेरिका से आग्रह किया है कि वह उसके आंतरिक मामलों से दूर रहे। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा, "अमेरिका...तिब्बत को चीन के हिस्से के रूप में मान्यता देने की अपनी प्रतिबद्धता का पालन करे।"