केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने अरुणाचल प्रदेश के काज़लांग गांव की अपनी यात्रा के दौरान पारंपरिक लोक गीतों पर डांस करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "हमारे कानून मंत्री किरण रिजिजू एक अच्छे डांसर भी हैं...अरुणाचल प्रदेश की जीवंत और गौरवशाली संस्कृति को देखकर अच्छा लगा।"