रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तवांग सेक्टर (अरुणाचल प्रदेश) में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर कहा है, "हमारे किसी भी सैनिक की न ही मृत्यु हुई है और न ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ।" उन्होंने मंगलवार को लोकसभा में कहा, "इस मुद्दे को चीनी पक्ष के साथ कूटनीतिक स्तर पर भी उठाया गया है।"