inshorts

हमारे खिलाड़ियों का खयाल रखना: उनादकट व मयंक की फोटो शेयर कर मुंबई से राजस्थान

आईपीएल मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस द्वारा पेसर जयदेव उनादकट और स्पिनर मयंक मार्कंडेय को खरीदे जाने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने दोनों खिलाड़ियों की एक तस्वीर शेयर की है। दोनों की पिछली फ्रैंचाइज़ी राजस्थान रॉयल्स ने तस्वीर के साथ लिखा, "मुंबई इंडियंस, हमारे खिलाड़ियों का खयाल रखना।" जयदेव ₹1.3 करोड़ जबकि मयंक ₹65 लाख में खरीदे गए हैं।