हमारे पास अर्थव्यवस्था ही नहीं है, आर्थिक सुधार क्या करें: श्रीलंका के राष्ट्रपति

नकदी संकट से जूझ रहे श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा है, "देश के पास अर्थव्यवस्था ही नहीं है, हम आर्थिक सुधार क्या करें।" विदेशी मुद्रा भंडार में कमी के चलते श्रीलंका अपनी आज़ादी के बाद अब तक के सबसे खराब आर्थिक संकट से गुज़र रहा है। विक्रमसिंघे ने कहा, "हम एक नई अर्थव्यवस्था का निर्माण करना चाहते हैं।"