कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने संसद को बताया है कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मरने वाले किसानों का सरकार के पास कोई रिकॉर्ड नहीं है। 'क्या सरकार का विचार आंदोलन में मरने वाले किसानों के परिजनों को आर्थिक मदद मुहैया कराने का है?' सवाल पर उन्होंने कहा, "रिकॉर्ड नहीं है इसलिए प्रश्न ही नहीं उठता।"