हमारे वन क्षेत्र में वृद्धि हुई है और वेटलैंड्स का दायरा भी तेज़ी से बढ़ रहा है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए गुजरात में सभी राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, "आज भारत तेज़ी से विकसित होती इकोनॉमी भी है...और निरंतर अपनी इकोलॉज़ी को भी...मज़बूत कर रहा है।" प्रधानमंत्री ने कहा, "हमारे वन क्षेत्र में वृद्धि हुई है और वेटलैंड्स का दायरा भी तेज़ी से बढ़ रहा है।"