बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह कह रहे हैं, "हमारे विभाग का कोई ऐसा अंग नहीं है जो चोरी नहीं करता और हम चोरों के 'सरदार' हैं।" उन्होंने कहा, "पुतला फूंकते रहिएगा तो मुझे याद रहेगा कि किसान मुझसे नाराज़ हैं और ऐसा नहीं करेंगे तो लगेगा सब ठीक चल रहा है।"