हमारे शिकायत अधिकारी से संपर्क करें: इंटरनैशनल नंबर्स से स्कैम कॉल्स आने पर वॉट्सऐप

इंटरनैशनल नंबर्स से स्कैम कॉल्स आने को लेकर यूज़र्स की बढ़ती शिकायतों के बाद वॉट्सऐप ने सीएनबीसी-टीवी18 से कहा है, "यदि यूज़र्स को कोई चिंता है तो वह भारत में हमारे शिकायत अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।" बकौल वॉट्सऐप, स्पैम कॉल्स को रोकने और उन पर कार्रवाई करने के लिए कंपनी स्पैम डिटेक्शन तकनीक का उपयोग करती है।