केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ब्रीफिंग के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया है कि सरकार को 6 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों (दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, गुजरात और असम) में डेंगू के आउटब्रेक की रिपोर्ट्स मिली हैं। उन्होंने आगे कहा, "पानी जमा होने पर डेंगू के प्रकोप के लिए ज़िम्मेदार एडीज़ मच्छर पैदा होते हैं।"