हमें अपने समाज की बहु-धार्मिक विशेषता पर गर्व है: होली की शुभकामनाएं देते हुए पाक पीएम
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने देश के हिंदू समुदाय के लोगों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, "पाकिस्तानी होने के नाते हम अपने समाज की बहु-जातीय, बहुभाषी, बहु-सांस्कृतिक और बहु-धार्मिक विशेषताओं पर गर्व करते हैं।" इससे पहले पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 700 हिंदू परिवारों के लिए विशेष होली पैकेज की घोषणा की गई थी।