हमें कतर में मौत की सज़ा पाने वाले 8 भारतीयों से मिलने का कॉन्सुलर एक्सेस मिला: सरकार
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया है कि भारतीय राजदूत को कतर में मौत की सज़ा पाने वाले सभी 8 भारतीयों से मिलने के लिए कॉन्सुलर एक्सेस मिल गया है। उन्होंने कहा, "इस मामले में 2 सुनवाइयां हुई हैं। हमने परिवारों की तरफ से एक अपील दायर की थी...हम उन्हें सभी कानूनी और कॉन्सुलर सहायता दे रहे हैं।"