भारत और दुनियाभर में कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच वायरोलॉजिस्ट डॉ. गगनदीप कांग ने कहा है, "हमें SARS-CoV-2 और इसके वैरिएंट के साथ जीना सीखना होगा जो भविष्य में सामने आते रहेंगे।" उन्होंने कहा, "कई लहर आएंगी, बार-बार आएंगी। लेकिन खुशकिस्मती से ओमीक्रॉन अन्य वैरिएंट की तुलना में कम घातक प्रतीत होता है।"