हमें न्याय मिलेगा: आनंद की रिहाई पर बिहार सरकार को नोटिस जारी होने पर कृष्णैया की पत्नी

पूर्व सांसद व गैंगस्टर आनंद मोहन की रिहाई पर बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा नोटिस जारी होने पर दिवंगत ज़िलाधिकारी जी. कृष्णैया की पत्नी उमा देवी ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा, "सुप्रीम कोर्ट में हमें ज़रूर न्याय मिलेगा, यह सिर्फ मेरा केस नहीं देश का मुद्दा है।" बकौल उमा, बिहार सरकार को 2 हफ्ते में जवाब देना है।