एप्पल द्वारा आईफोन 14 सीरीज़ लॉन्च करने के बाद सैमसंग मोबाइल यूएस ने ट्वीट किया है, "हमें बताइएगा जब ये फोल्ड होने लगें।" गौरतलब है, सैमसंग ने पिछले महीने अपने फोल्डेबल फोन्स के नए बैच को पेश किया था। सैमसंग ने नाम लिए बगैर एप्पल वॉच को लेकर कहा, "थोड़ी बॉक्सी है...लेकिन ठीक है...हमें गोल शेप...ज़्यादा पसंद है...वह क्लासिक है।"