दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि सरकारी बिजली निर्माता कंपनी एनटीपीसी ने अपने प्लांट्स की उत्पादन क्षमता घटाकर आधी कर दी है जिसका कारण शायद कोयले की किल्लत है या केंद्र ने उसे ऐसा करने को कहा है। बकौल जैन, दिल्ली को बिजली की आधी आपूर्ति मिल रही है, यह बंद हुई तो ब्लैकआउट हो सकता है।