हमें रिज़्यूमे से छुटकारा पाना होगाः विश्व का सबसे बड़ा जॉब पोर्टल इंडीड चलाने वाली कंपनी
दुनिया का सबसे बड़ा जॉब पोर्टल इंडीड चलाने वाली जापान की कंपनी रिक्रूट होल्डिंग्स का मानना है कि भर्ती प्रक्रिया में रिज़्यूमे की ज़रूरत खत्म होनी चाहिए। कंपनी के सीईओ हिसायुकी इदेकोबा ने कहा, "..अब भी रिज़्यूमे भेजने, चेक करने का चलन है। हमारे पास रिज़्यूमे-प्रोफाइल संस्कृति से आगे बढ़कर 'आप क्या कर सकते हैं?' पूछने का अच्छा अवसर है।''