हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाज़ार, फिर 52 सप्ताह के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे सेंसेक्स-निफ्टी
भारतीय शेयर बाज़ार गुरुवार को हरे निशान पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 864 अंक चढ़कर एक बार फिर 85,290 का नया 52-वीक हाई दर्ज किया जबकि निफ्टी-50 भी 26,104 तक पहुंचा। भारत-अमेरिका की संभावित ट्रेड डील, तिमाही के नतीजे, एच1-बी वीज़ा पर स्पष्टीकरण के बाद आईटी शेयरों में उछाल इस तेज़ी के कारण माने जा रहे हैं।