हर 15 दिन में होगी कच्चे तेल, पेट्रोल-डीज़ल, एटीएफ पर लगे नए करों की समीक्षा: सरकार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार कच्चे तेल, डीज़ल-पेट्रोल और विमान ईंधन (एटीएफ) पर लगाए गए नए करों की समीक्षा अंतर्राष्ट्रीय कीमतों को देखते हुए हर पखवाड़े करेगी। उनके मुताबिक, ज़रूरत महसूस होने पर करों में बदलाव होंगे। उन्होंने कहा, "हम निर्यात को हतोत्साहित नहीं करना चाहते लेकिन घरेलू स्तर पर तेल की उपलब्धता बढ़ाना चाहते हैं।"