हर 4 में से 1 अग्निवीर की नौकरी पक्की, कैसे परखे जाते हैं जवान?
अग्निवीरों के पहले बैच में से 25% को स्थायी नौकरी मिली है और शेष को 2 साल का एक्सटेंशन मिला है। परमानेंट नौकरी के लिए अग्निवीरों को 6 मानकों पर परखा गया जिनमें हथियार चलाने में कौशल, फिज़िकल फिटनेस, सैन्य अभ्यास, आदेशों का पालन और अनुशासन, सैन्य काम से जुड़ी तकनीकी जानकारी और ज़िम्मेदारी, टीमवर्क व सैन्य आचरण शामिल हैं।