अमेरिका में 1200+ लोगों पर हुए सर्वे में सामने आया कि कमिटेड रिश्ते में रहने वाले 16% (हर 6 में से 1) लोग ऐसे शख्स (बैकअप पार्टनर) को जानते हैं जिसके लिए वे मौका मिलने पर अपने मौजूदा पार्टनर को छोड़ सकते हैं। बकौल रिसर्च, 19% पुरुषों ने इस बात से सहमति जताई, जबकि महिलाओं में यह आंकड़ा 12% रहा।