inshorts

हर घरेलू LPG पर ₹325 का बोझ उठा रही सरकार! सरकारी तेल कंपनियों का बढ़ा घाटा

सरकार घरेलू LPG सिलिंडर की वास्तविक लागत और बिक्री कीमत के बीच ₹325.24 का अंतर खुद वहन कर रही है। IOC के मुताबिक, 13-नवंबर को दिल्ली में 14.2 किलो सिलेंडर की वास्तविक लागत ₹1,267.24 थी जबकि ग्राहकों को यह ₹942 में मिल रहा था। वहीं, सितंबर तक IOC, BPCL और HPCL का कुल घाटा ₹67,888 करोड़ से अधिक पहुंच गया।