सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में पटाखों के उत्पादन, बिक्री और भंडारण पर ढील देने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यहां आबादी का बड़ा हिस्सा सड़कों पर काम करता है और प्रदूषण से अधिक प्रभावित है। बकौल कोर्ट, प्रदूषण का मुकाबला करने के लिए हर आदमी घर या कार्यस्थल पर एयर प्यूरीफायर नहीं खरीद सकता।