कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने 2018 में किए गए बॉल टेम्परिंग विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि उन्होंने लगभग हर ओवर में सैंडपेपर का इस्तेमाल किया था। बकौल बैनक्रॉफ्ट, पोर्ट एलिज़ाबेथ टेस्ट में दूसरे दिन टी-ब्रेक के बाद टेम्परिंग शुरू हुई और पकड़े जाने तक चलती रही। उन्होंने कहा, "मैंने सबकी खातिर दोष अपने सिर पर लिया...और यह मेरा फैसला था।"