हर कोई आपकी तारीफ कर रहा है: बजट के बाद संसद में वित्त मंत्री से पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट की तारीफ की है। उन्होंने कहा, "हर कोई आपकी तारीफ कर रहा है, क्योंकि बजट बहुत अच्छा है।" बकौल रिपोर्ट्स, पीएम ने कैबिनेट बैठक में कहा कि यह आम आदमी के लिए बजट है। सीतारमण ने लगातार रिकॉर्ड 8वीं बार संसद में बजट पेश किया है।