हर कोई धोनी नहीं हो सकता: भारत के पिछले कुछ आईसीसी इवेंट न जीतने पर अश्विन

भारतीय ऑल-राउंडर रविचंद्रन अश्विन ने पिछले कुछ आईसीसी इवेंट में भारतीय टीम के असफल होने पर कहा है कि हर कोई एम.एस. धोनी नहीं हो सकता जिन्होंने कप्तानी संभालते ही विश्व कप जीत लिया था। उन्होंने कहा, "यह कहना आसान होता है कि आपने विश्व कप नहीं जीता...सचिन तेंदुलकर को भी इसे जीतने के लिए 6 विश्व कप खेलने पड़े।"

Load More