हर तीसरे भारतीय का बैंक खाता बंद पड़ा है! वर्ल्ड बैंक की आई चौंकाने वाली रिपोर्ट
वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में हर तीन में से एक व्यक्ति का बैंक खाता निष्क्रिय है यानी पिछले 12 महीनों में उसमें कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुआ। बकौल रिपोर्ट, भारत में 35% लोगों के खाते निष्क्रिय हैं और अन्य विकासशील देशों में यह आंकड़ा 13% है जबकि अमीर देशों में लगभग सभी खाते ऐक्टिव हैं।