पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ला गणेशन द्वारा डूरंड कप फाइनल के बाद तस्वीर खिंचवाते समय अपने सामने आ रहे विजेता टीम बेंगलुरु एफसी के कप्तान सुनील छेत्री को पीछे हटाए जाने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने प्रतिक्रिया दी है। वायरल वीडियो पर उथप्पा ने लिखा, "यह हर तरह से गलत है!...सुनील आप...इससे (व्यवहार) कहीं बेहतर के हकदार हैं।"