हरिद्वार (उत्तराखंड) में हर की पौड़ी की पौड़ी पर गंगा नदी लगभग सूख गई है और अब लगभग 20 दिनों बाद मां गंगा यहां आएंगी। आगामी कुंभ मेले की तैयारियों, नियमित सफाई और मरम्मत कार्यों के लिए अपर गंगा नहर को 20 दिनों के लिए बंद किया गया है। घाट पर श्रद्धालु लोटे से पानी निकालकर स्नान कर रहे हैं।