हरिद्वार में कांवड़ियों से पिटने के बाद शख्स ने कांवड़ियों को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी से पीटा
हरिद्वार (उत्तराखंड) में कार से कांवड़ छू जाने के बाद कांवड़ियों ने कार चालक की जबरन बाहर निकालकर लात-घूंसों से पिटाई की जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में शख्स मौका पाकर पास खड़े एसपीओ से डंडा छीनकर कांवड़ियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटता नज़र आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया।