हरिद्वार में नशे में धुत युवती ने जमकर किया ड्रामा, चलती कार के सामने हो गई खड़ी

हरिद्वार में हाईवे पर नशे में धुत एक युवती ने जमकर ड्रामा किया है जिसका वीडियो वायरल हो गया है। इस दौरान वह एक चलती कार के सामने खड़ी हो गई और कार ड्राइवर के अचानक ब्रेक लगाने से उसके पीछे चल रही कुछ गाड़ियां टकरा गईं। इसके बाद वह एक स्कूटर सवार को खींचकर जबरन सीट पर बैठ गई।