हरिद्वार में हर की पौड़ी में लगाए गए 'अहिंदू प्रवेश निषेध क्षेत्र' लिखे बोर्ड, सामने आई तस्वीर
हरिद्वार (उत्तराखंड) में हर की पौड़ी में गैर-हिंदुओं की एंट्री बैन करने की मांग के बीच 'अहिंदू प्रवेश निषेध क्षेत्र' लिखे बोर्ड लगाए गए हैं, जिसकी तस्वीर सामने आई है। ये बोर्ड हर की पौड़ी की देखरेख करने वाली 'गंगा सभा' की ओर से लगाए गए बताए जा रहे हैं और इनमें 'आज्ञा से म्यूनिसिपल ऐक्ट, हरिद्वार' का ज़िक्र है।