हर देश को ऐसा करना चाहिए: पीएम मोदी के पुतिन से 'यह युग युद्ध का नहीं है' कहने पर अमेरिका

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सलिवन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से 'यह युग युद्ध का नहीं है' कहने पर कहा है कि हर देश को ऐसा काम करना चाहिए। सलिवन ने कहा, "अगर वे चाहें तो सार्वजनिक तौर पर ऐसा कर सकते हैं…अगर चाहें तो निजी तौर पर भी ऐसा कर सकते हैं।"