नाखून चबाने से उसके नीचे की नाज़ुक त्वचा खुल सकती है और मुंह में मौजूद बैक्टीरिया/पैथोजेन्स के स्किन में जाने से इंफेक्शन हो सकता है। वहीं, सलाइवा से फिंगरटिप्स की स्किन डैमेज होती है जिससे सूजन और दर्द हो सकता है। इससे हर्पीस, मसूड़ों और दांतों की प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। इसके अलावा, पाचन संबंधी दिक्कतें भी हो सकती हैं।