हर महीने ₹2.2 लाख इनकम, फिर भी नहीं बच रहे पैसे; कपल ने पोस्ट शेयर कर मांगी मदद
रेडिट पर मुंबई के एक कपल ने बताया है कि हर महीने ₹2.2 लाख कमाने के बावजूद वे बचत नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने लिखा, "हम एक 1BHK में रहते हैं और मुश्किल से ही बचत कर पा रहे हैं...बजट बनाने में मदद चाहिए।" एक यूज़र ने पूछा "अभी तो चल रहा है लेकिन...बच्चे होने पर क्या होगा?"