चीन में एक 20-वर्षीय युवती को हर महीने बालों को कलर करने के बाद किडनी की बीमारी हो गई। उसके पैरों में लाल धब्बे, जोड़ों और पेट में दर्द होने लगा। एक डॉक्टर ने बताया कि हेयर डाई में सीसा और पारा जैसे हानिकारिक तत्व होते हैं जो किडनी-फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं और कैंसर का खतरा बढ़ाते हैं।