नूंह (हरियाणा) में एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव किया गया है। वहीं, इस दौरान पुलिस पर कथित तौर पर गोलियां भी चलाई गईं जिसके बाद स्थिति को काबू करने के लिए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, मामले में पुलिस ने 30 नामज़द और 60 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।