हरियाणा के नूंह में ईद की नमाज़ के बाद में दो गुटों में हुई झड़प, 5 घायल

नूंह (हरियाणा) के एक गांव में सोमवार को ईद की नमाज़ के बाद मुस्लिम समुदाय के 2 गुटों में हिंसक झड़प हो गई जिसमें कम-से-कम 5 लोग घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रण में किया गया। पुलिस ने बताया कि पुरानी रंजिश में दोनों गुटों के बीच झड़प हुई।