हरियाणा के पंचकूला में मंगलवार शाम एक महिला पुलिसकर्मी की कार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, महिला पुलिसकर्मी सीआईडी विंग में तैनात थी और मंगलवार को वह ड्यूटी पर नहीं आई थी। उसकी कार मंसा देवी कॉम्प्लेक्स में एक मंदिर के बाहर खड़ी मिली। पुलिस ने बताया है कि कार अंदर से लॉक थी।