हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल सांगवान का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के अनुसार, सतपाल सांगवान पिछले कुछ दिनों से लिवर कैंसर से पीड़ित थे और उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। सतपाल दो बार दादरी से विधायक रह चुके हैं।