हरियाणा के मंत्री राव नरबीर की कोठी में मिला पुलिस कॉन्स्टेबल का शव, सुसाइड की आशंका
गुरुग्राम (हरियाणा) में मंगलवार सुबह कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह की कोठी में तैनात एक पुलिस कॉन्स्टेबल बेहोशी की हालत में मिला और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान झज्जर निवासी 49 वर्षीय कॉन्स्टेबल जगबीर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने ज़हर खाकर आत्महत्या की आशंका जताई है।