हरियाणा की अशोका यूनिवर्सिटी में दो छात्रों की मौत का मामला सामने आया है। जहां एक 20 वर्षीय छात्र ने यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है तो दूसरे 19 वर्षीय छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कॉलेज के मेन गेट पर पड़ा मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्ज़े में ले लिया है।