हरियाणा के शख्स ने घर की छत पर 4000 गमलों में लगाए फल, फूल व सब्ज़ियां
करनाल (हरियाणा) के रामविलास सिंह ने घर की छत पर करीब 4,000 गमलों में फल, फूल व सब्ज़ियों के पेड़-पौधे लगाए हैं। सिंह के अनुसार, वह सफेद बैंगन, मूंगफली, बेर और चीकू समेत कई तरह के फल-सब्ज़ियों को ऑर्गेनिक तरह से उगा रहे हैं। सिंह पेड़-पौधों के लिए किचन के गीले कचरे से बनी जैविक खाद का इस्तेमाल करते हैं।