हरियाणा के सोनीपत में विधानसभा चुनाव से पहले एक कार से ₹50 लाख नकद बरामद किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कार में 2 लोग सवार थे जिनमें से एक जींद से बीजेपी प्रत्याशी कृष्ण मिड्ढा का ड्राइवर और दूसरा उनका करीबी सुरेंद्र आहूजा बताया जा रहा है। पुलिस ने आयकर विभाग को मामले की सूचना दे दी है।