पराली जलाने की समस्या से निपटने के लिए सुरक्षा बल तैनात करेगा हरियाणा सरकार

हरियाणा सरकार पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जिला और प्रखंड स्तर पर ‘पराली सुरक्षा बल’ तैनात करेगी। इसमें पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कृषि व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। सरकार ड्रोन से निगरानी करने के साथ किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन मशीनरी के इस्तेमाल के लिए ₹1,200/एकड़ प्रोत्साहन राशि भी देगी।

Load More